
आगे।
इवा प्रिया के कमरे बेड पर बीचो बिच सोई हुई थी। छोटा सा चेहरा जिस पर दुनिया भर का सुकून बिखरा हुआ था। क्यूट सा chubby फेस जो सोने से और भी ज्यादा chubby हो चुका था।
सुबह हो चुकी थी और बालकनी से आती रौशनी सीधा इवा के चेहरे पर पड़ रही थी जिससे उसे नींद मे प्रोबलम हो रही थी। बहुत मेहमात करने के बाद जब उसे नींद नहीं आती तो अपने दोनो नन्हे नन्हे हाथों अपनी आँखे मलते हुए उठती है।
चेहरा एक बार फिर रोने जैसा बन गया था। जब वो अपनी आँखे पुरी तरह खोल पूरे कमरे को देखती है वहा प्रिया को ना देख अब उसकी आँखों में नमी आ जाती है।
"बली मम्म कहा गई?" इवा इधर उधर देखते हुए खुद से कहती है। उसके बाल जो पूरे चेहरे और कंधे पर बिखरे हुए थे। जिसमे वो बड़ी क्यूट लग रही थी।
इवा अब बेड को पकड़ते हुए निचे उतरती है और अपने छोटे छोटे कदमो के साथ कमरे से बाहर निकल जाती है।
वाही किचन में प्रिया जी ब्रेकफास्ट बना रही थी। " भाभी आज तो इवा की appointment है ना? आप जायेगी नहीं?"
प्रिया के बगल मे खड़ी एक औरत जो प्रिया की उम्र की थी। वो चोपिंग करते हुए कहती है।
"हम्म याद है ब्रेकफास्ट के बाद उसे ही उठाने जाओगी।" प्रिया अपनी बगल मे खड़ी औरत से कहती है। जिसका नाम हेमा है।
( चलिए मै इनके बारे मे बता देती हूँ ये है हेमा प्रिया की छोटी और एक लौती ननंद जो राजपूत मेंशन में ही रहती है। प्रिया के करीब कोई है। इस घर मे तो सबसे ज्यादा हेमा ही जो प्रोया को भाभी नहीं बड़ी बहन की तरह प्यार और सम्मन देती है। इनके हस्बैंड आउट ऑफ कंट्री रहते है। और इनकी बेटी एक बेटा है जिनके बारे में आगे आपको बताओगी।)
" वैसे तुमने संजय से पूछा वो कब तक आ रहे है। इवान को कब हॉस्टल से लेकर आ रहे है?" प्रिया हेमा की तरफ देखते हुए कहती है।
"नहीं भाभी भाईया फोन नहीं उठा रहे। शायद रास्ते में होगे।" हेमा प्रिया से कहती है।
" अच्छा ये छोड़ो ब्रेकफास्ट मैने बना दिया है। तुम टेबल पर लगा दो मै इवा को देख लूँ। अगर उठ गई और मुझे नहीं देखा ना तो रोना शुरु कर देगी।" प्रिया हेमा से कहती है।
हेमा उनकी बात पर मुस्कुरा देती है। " हाँ प्लीज जल्दी जाइये आपकी लाडली को आपके बिना सांस कहा आती है।" हेमा मुस्कुराते हुय कहती है।
प्रिया भी उसका साथ देते हुए मुस्कुराती है और किचन से बाहर निकल जाती है। इवा को प्रीया से बहुत लगाव था बिल्कुल किसी बच्चे को अपनी माँ के साथ होता है। वैसा ही और प्रिया भी जब से इवा उसकी गोद में आई थी तब से उसने उसे अपने सगे बच्चो से ज्यादा प्यार किया था।
वाही इवा अपने एक आँख को मलते हुए आगे बढ़ रही थी उसका चेहरा रोने जैसा बना हुआ था। अचानक उसकी टक्कर किसी से हो जाती है। और सम्भल नहीं पाती जिससे वो वाही फर्श पर गिर जाती है।
"अअअअअअह्ह बली मम्म।" इवा रोते हुए कहती है।
इवा शारीरिक रूप में काफी कमज़ोर थी। उसका माइंड का भी विकास आम बच्चो के जैसा नहीं था। उसकी बॉडी बाकी लोगो की तरह इतनी एक्टिव नहीं रहती थी जितना सबकी होती थी। वो जल्दी थक जाया करती और अभी भी जो टक्कर उसकी हुई वो इतनी जोर से नहीं थी पर इवा को वो जोर से ही लगा।
इवा की आँखों मे आँसू आ गये थे। वो नम भरी आँखों से अपना चेहरा उठा सामने देखती है। तो वहा एक लड़का खड़ा था जिसने वाइट कलर की शर्ट को एल्वो तक फोल्ड थी और जिन्स। चेहरा एक दम सर्द इमोशनलेस काली घनी आँखे जो इवा को ही देख रहे थे। उस लड़के की पररसनेलिटी ऐसी थी जैसे कोई कॉलेज बॉय हो पर उसकी उम्र 15 साल के आस पास की थी।
जिसे देख इवा अब डर गई थी वो अच्छे से जानता थी उसके सामने कौन खड़ा था। इवा डरते हुए खड़ी होती है और अपना सर झुकाय हुए ही कहती है।
"अपने मेको गिलाया मै बली मम्म को बोलूगी।"
उसकी बात सुन उस लड़के की एक इएबरों उठती है और जो अपने दोनो हाथ अपने पेट पर बांधते हुए उसकी तरफ बढ़ता है।
"तुम मुझे धमकी दे रही हो? पता है ना मुझे झूठ बोलने वाले लोग पसंद नहीं।"
उस लड़के को अपनी तरफ बढ़ता देख इवा और ज्यादा डर जाती है और वो डरते हुए बिना उसकी तरफ देखे कहती है।
"इवा जुट नही बोलती। आ_आपने इवा को गिलाया है।"
वो लड़का इवा की तरफ बढ़ता है और अपने निज पर बैठ इवा का चेहरा देखता है जो डर से पिला हो गया था। इवा को देख उसे गुस्सा आ रहा था। और वो एक झटके से इवा का जबड़ा पकड़ता है।
"अह्ह्ह मम्म।" इवा को दर्द होता है।
वो लड़का इवा के जबड़ पर पकड़ कसते हुए कहता है। " मेरे सामने जुबान चलाओगी? भूल गई मै कौन हूँ या डर खत्म हो गया?" वो लड़का अपने दाँत को पिसते हुए इवा से कहता है।
इवा की बॉडी में वैसे ही पेन रहता था। और उस लड़के की पकड़ से अब उसका चेहरा उसे दुख रहा था। जिस करण उसकी पलके भींगने लगी थी और गालो पर आँसू बह रहे थे।
"इवा को छोल दो डल्ड हो लाहा है। इवा चिकायत नहीं कलेगी प्लोमीच।" इवा रोते हुए उस लड़के से कहती है।
"इवान!"
Write a comment ...